Vocal for Local: जांजगीर-चांपा के व्यापारी उतरे मैदान, आदिवासी गोंड समाज के स्थानीय उत्पादों को दिलाएंगे बाजार
जांजगीर-चांपा। Vocal for Local अभियान को बढ़ावा देते हुए जिले के स्थानीय व्यापारियों ने आदिवासी गोंड समाज के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए आगे आने की सहमति दी है। गोंड समाज, महुआ शराब बनाना छोड़कर अब सात तरह के नए उत्पाद तैयार कर रहा है। इन उत्पादों को बाज़ार में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आज एसपी ऑफिस में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में व्यापार संघ के अध्यक्ष, पदाधिकारी और गोंड समाज के उत्पाद निर्माता मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बिज़नेस मॉडल, बाजार उपलब्धता, पैकेजिंग और मार्केटिंग रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर उन्हें जिले व आसपास के बाजारों में प्रमुखता से जगह दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य था—स्थानीय कौशल को बढ़ावा देना, गोंड समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और “Vocal for Local” को जमीनी स्तर पर मजबूत करना।



