मवेशियों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही
थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 20.10.25 को सूचना मिला कि नवागढ़ क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में गाय बैल बछड़े को ठुस ठुस कर, भर कर क्रूरता पूर्वक बूचड़खाने में काटने के लिए ले जा रहे हैं, की सूचना थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कार्यवाही कर 06 नग गाय, 04 बैल एवं 02 बछिया को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष क्रिकेटर, आरक्षक राजू कश्यप, संजय टंडन, अंजनी कुमार कश्यप एवं थाना स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. अरुण कुमार टंडन उम्र 25 वर्ष निवासी हरेठी कला थाना हसौद जिला शक्ति
2. कृष्ण कुमार कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी जमडी थाना हसौद जिला शक्ति



