नोरा फतेही के अश्लील गाने के सपोर्ट में आई ये अभिनेत्री, बोलीं- फिल्में सिर्फ शारीरिक संबंधों…
फिल्म जगत में अक्सर बोल्ड गानों और उनके बोलों को लेकर बहस छिड़ती रहती है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गरमा गया है। फिल्म ‘केडी द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। इस गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही की केमिस्ट्री दिखाई गई है, लेकिन दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने इसके ‘डबल मीनिंग’ लिरिक्स और कोरियोग्राफी को ‘भद्दा’ बताते हुए सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। जहां गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। वहीं डायरेक्टर की पत्नी अब इसके सपोर्ट में उतर गई हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।
नोरा फतेही के अश्लील गाने पर एक्ट्रेस का सपोर्ट
रक्षिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए। उन्होंने माना कि वह जानती हैं कि लोग उन्हें अलग-अलग पोस्ट में टैग कर रहे हैं और गाने की आलोचना कर रहे हैं। रक्षिता ने लिखा, “हां, मैंने सब देख लिया है। मुझे पता है कि क्या लिखा जा रहा है और क्या हो रहा है। सवाल यह नहीं है कि मैं इस गाने के पक्ष में हूं या खिलाफ, बल्कि सवाल यह है कि आखिर सिर्फ इसी गाने को लेकर इतना हंगामा क्यों?”
उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे मापदंडों की बात करते हुए कहा कि जब ‘चोली के पीछे’, ‘ड्रीमम वेकअपम’ या ‘पीलिंग्स’ जैसे गाने आए थे, तब तो सब ठीक था। रक्षिता ने तंज कसते हुए पूछा कि जब पूरी-पूरी फिल्में सिर्फ शारीरिक संबंधों की बातों पर आधारित होती हैं, तब कोई सवाल क्यों नहीं उठाता? उन्होंने साफ किया कि वह गाने को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन वह जनता के इस चुनिंदा विरोध (Selective Outrage) को समझना चाहती हैं।



