जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- कैप्सूल वाहन में बाइक सवार युवक को कुचला मौके पर ही मौत,25 हजार रुपए की दी गई सहायता राशि
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मुड़पार चौक के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक सामने जा रही बाइक को जोरदार ठोकर मारकर कुचला है हादसे में युवक की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त किया गया है। 25 हजार रुपए की मुआवजा राशि जिला प्रशासन से प्रदान की गई है।
थाना प्रभारी आर.पी. बघेल ने बताया कि मृतक युवक की पहचान गुलशन साहू 22 वर्ष निवासी मुड़पार के रूप में हुई है। वह अपने बाइक से शिवरीनारायण से गांव मुड़पार जा रहा था। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलते हुई बाइक को पीछे से पहले ठोकर मारी फिर युवक को कुचला है। जिससे उसका सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को सड़क से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हादसा कारित कैप्सूल वाहन को जब्त किया गया है वही चालक को गिरफ्तार किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। आगे जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जायेगी।



