कलम बंद, काम बंद हड़ताल के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिला अस्पताल जांजगीर के शासकीय कर्मचारी
आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्यभर के शासकीय कर्मचारी कलम बंद, काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से लंबित डीए एरियर्स का जीपीएफ में समायोजन, वेतन विसंगति दूर करने और प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना जैसी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
हड़ताल के द्वितीय चरण में जांजगीर जिला अस्पताल के कर्मचारी अवकाश पर रहकर अपनी मांगों के समर्थन में शामिल होंगे। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।



