श्री राम मंदिर, पुरानी बस्ती जांजगीर
हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
पुरानी बस्ती स्थित श्री राम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को इस वर्ष बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों, नवयुवकों एवं नारी शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।
शोभा यात्रा में हनुमान जी की झांकियां, श्रीराम दरबार, वानर सेना, एवं धार्मिक संगीत की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक बन गया।
इस आयोजन की सफलता में जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने सुरक्षा, व्यवस्था और सहयोग प्रदान कर इसे निर्विघ्न संपन्न कराया। वानर सेना एवं आयोजन समिति ने जिला प्रशासन एवं समस्त जिलेवासियों का हृदय से आभार प्रकट किया है।



