पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद के उपाध्यक्ष बने चोलेश्वर साहू
हसौद। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद में संगठन विस्तार के तहत चोलेश्वर साहू को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हसौद भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और पार्टी कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता को देखते हुए उन्हें मंडल कार्यसमिति में शामिल करते हुए यह दायित्व प्रदान किया है।
चोलेश्वर साहू ग्राम परसदा, हसौद के निवासी हैं और लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चोलेश्वर साहू ने भाजपा मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।



