सड़क हादसे में युवक की मौत, हसौद थाना पुलिस मौके पर मौजूद


हसौद थाना क्षेत्र के झरप मोड़ में एक युवक की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक खेत के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था, जिसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें थीं और काफी खून बह चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद हसौद थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क हादसे का लग रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



