हसौद में कांग्रेस का हल्लाबोल: मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सांकेतिक चक्का जाम, पूर्व मंत्री उमेश पटेल और विधायक बालेश्वर साहू ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
हसौद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप के नेतृत्व में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ एवं धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान सड़कों पर उतरे, जिससे शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
भाजपा सरकार गरीबों का हक मार रही है: उमेश पटेल
आंदोलन के मुख्य अतिथि और मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वय पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर कर रही है। गरीबों के हाथ से काम छीना जा रहा है और भुगतान में जानबूझकर देरी की जा रही है। भाजपा की नियत हमेशा से गरीब विरोधी रही है,लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस लड़ाई को लड़ेगा।”
किसानों के साथ वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं: बालेश्वर साहू
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान आज भी अपनी फसल बेचने के लिए परेशान है। उन्होंने मांग की कि, “सरकार तुरंत धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाए। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मोल मिलना चाहिए, लेकिन यह सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। अगर तारीख नहीं बढ़ाई गई तो किसान चुप नहीं बैठेगा।”
सरकार की उल्टी गिनती शुरू: कुशल कश्यप
ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कश्यप ने आक्रामक अंदाज में भाजपा सरकार को ललकारते हुए कहा कि, “यह आंदोलन तो सिर्फ एक झांकी है। भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। हसौद की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार हैं। जनविरोधी नीतियों के कारण इस सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है।”
आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटों तक चक्का जाम रखा और जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेन्द्र भार्गव,तोषिबा लायन, मधुसूदन साहू,छोटूदास महंत, ओमप्रकाश बर्मन,कृपा सागर मैत्री,हरिलाल खटर्जी,राजेश लहरे,सीता बाई जाटवर, दुजराम साहू,सुभान खान ने भी सम्बोधित किया, संचालन मोहन धिरहे ने किया।
इस प्रदर्शन में भोजराम हरवंश,प्यारे साहू,प्रेम कश्यप,संतोष साहू,रमेश कश्यप गणेश माझी,त्रिदेवराय,दादूराम सोनवानी,लखन लाल चन्द्रा,दशरथ कर्ष,भगवानदीन भारद्वाज,टिकाराम कुर्रे,पिन्टू जायसवाल,स्माइल खान, प्रदीप पटेल,शत्रुघन चन्द्रा,अमृत साहू, संतन मंहत,विनोद खुंटे,संजय कोसले,कौशिक चन्द्रा,कृष्णा पटेल,देव यादव,प्रकाश कश्यप,बसंत कश्यप,सुखराम जायसवाल,रामकिशन घृतलहरे, सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।



