ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, एक युवक गंभीर
हसौद
शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल होकर हसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।
पूरी घटना पास लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें ट्रक चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। गलगलाडीह निवासी सुखीराम मानिकपुरी अपने साथी के साथ बाइक से हसौद साहू लॉज के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक।
में सुखीदास मानिकपुरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुनील दास घायल हो गया। हसौद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। परिजन ने बताया कि सुखीदास मानिकपुरी और सुनील दास अपने एक परिजन से मिलने ग्राम धमनी
स्थित अस्पताल जा रहे थे। धमनी से करीब दो किलोमीटर पहले मंडी चौक साहू लॉज के पास ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज टक्कर के कारण सुखीदास मानिकपुरी बाइक सहित ट्रक से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



