जांजगीर चांपा में सड़क हादसा :- तीन व्यक्तियों की मौत,अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तीन
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम डोंगरी – कोरबी से गुजरी भारत माला रोड में अज्ञात वाहन ने मार्निग वाक पर निकले तीन व्यक्तियों को कुचला है। जिसमें तीनो की मौत हुई है, अज्ञात वाहन मौके से फरार है तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम डोंगरी- कोरबी निवासी दलहरण दास वैष्णव 62 वर्ष केदार बरेट 52 वर्ष ,संतु यादव 70 वर्ष तीनो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनो को अपनी चपेट में लेते हुए कुचला है,जिससे घटना स्थल पर ही तीनो की मौत हो गई है।

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,जिनकी पहचान हो चुकी है। यह घटना करीबन सुबह 5 से 6 बजे की बीच की है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है साथ ही अपराध दर्ज भी किया गया है। तीनो के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जायेगा।




