दु:खद सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत, एक गंभी
जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुरपा गांव के मेन रोड पर हुआ, जहाँ बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के पुलेनी गांव के रहने वाले कोहिनूर पटेल और मनीराम पटेल बाइक से देवरी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फरसवानी से गिरौदपुरी की ओर जा रही बोलेरो से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद कोहिनूर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मनीराम पटेल को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान की जा रही है।
परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच जारी है।



