“रीयुनियन 3.0 : 1993 बैच के साथियों ने जांजगीर में यादों की महफिल सजाई”
8 जून 2025 को जांजगीर में एक भावनात्मक और उत्साहपूर्ण आयोजन देखने को मिला, जहाँ वर्ष 1993 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने “रीयुनियन 3.0” का आयोजन किया
कार्यक्रम का आयोजन आनंदम निधिवन रिसॉर्ट के रिवाज हॉल में किया गया, जहाँ पुराने सहपाठी एक बार फिर से उसी पुराने अंदाज़ में मिले और स्कूल के सुनहरे दिनों को जी लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य द्वार पर ढोल-ताशा, रोली और चंदन के पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात डॉ. नम्रमा सिरमौर और नरेन्द्र राठौर द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
डॉ. नम्रता सिरमौर द्वारा पुराने दिनों की तस्वीरों को जीवन के विभिन्न पड़ावों के माध्यम से वीडियो प्रोजेक्टर पर बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर सभी साथी भावुक हो उठे।
दोपहर को स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया गया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर खेल, गानों और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और पुराने दिनों की मस्ती को फिर से जिया।
इस आयोजन में देश के विभिन्न कोनों से पुराने सहपाठी पहुंचे, जिनमें मुम्बई से टी.के. कृष्णा प्रसाद, भोपाल से उर्मिला चौहान, इंदौर से विवेक जैन, कोलकाता से धन्नजय साहू और रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, चाम्पा एवं जांजगीर से अनेक पुराने छात्र शामिल हुए।रीयुनियन 3.0 ने यह साबित कर दिया कि दोस्ती और यादें समय की सीमाओं को पार कर जाती हैं। यह मिलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और अपनेपन का उत्सव था।



