जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमोप्रकाश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376,452,506 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी ओमप्रकाश साहू उसके पति का दोस्त है और घर में आना जाना रहता है। वह 3 सितंबर को अपने घर में अकेली थी उसका पति बाहर घूमने गया था। शाम करीबन 5.30 बजे ओमप्रकाश साहू घर आया और घर में सूनापन का फायदा उठाकर घर अंदर जबरजस्ती घुस गया। हाथ बह को पकड़ घर के अंदर कमरे में लेजाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया है। वही इस बात की जानकारी अपने पति को बताने पर बच्चो और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जिससे डरकर अपने साथ हुए हुए घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी,जिसके बाद ओम प्रकाश साहू उसके फोन पर एसएमएस कर के परेशान करता था। जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने फोन को देखा तो पूरे महिला ने अपने साथ हुए घटना क्रम की जानकारी दी जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अकलतरा पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश साहू के खिलाफ धारा 376,452,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया और अपराध शब्द पाए जाने पर विधिवत्त कार्यवाही करते हुए न्यायिक डिमांड पर भेजा गया।



