शिक्षकों के लिए खुश खबरी प्राचार्यों के लिए होगा प्रमोशन शुरू हुई प्रक्रिया….
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में पिछले 12 वर्षों से रिक्त 3500 प्राचार्य पदों को भरने की दिशा में 2900 शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने स्कूल शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में प्रभारी प्राचार्यों की जगह स्थायी प्राचार्य नियुक्त किए जाएंगे।
हमने प्रक्रिया को गति दी है, जिससे जल्द से जल्द योग्य शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जा सके। इससे स्कूलों में प्रशासनिक और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
प्राचार्य के 2900 पदों को भरने के लिए व्याख्याता (नियमित), व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक (वरिष्ठ शिक्षक) को पदोन्नत किया जाएगा। न्यायालय विवादों के हल होने के बाद सरकार ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है।
शिक्षक संघ के नेता संजय शर्मा:- हम लंबे समय से इस प्रक्रिया को शुरू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद अब यह प्रक्रिया शुरू हुई है, जिससे हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा।
इस प्रमोशन प्रक्रिया से शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों का प्रशासन और शिक्षण कार्य पहले से अधिक प्रभावी होगा।