CG VoiceCG Voice
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Notification Show More
Font ResizerAa
CG VoiceCG Voice
Font ResizerAa
  • National News
  • Chhattisgarh News
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
  • Education & Career
  • Health & Lifestyle
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Search
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Follow US
  • Advertise
CG Voice > Entertainment > अब पलाश मुच्छल की एक्स को प्रपोज करते हुए फोटो हुई वायरल, स्मृति मंधाना मामले में जानें 5 लेटेस्ट अपडेट
Entertainment

अब पलाश मुच्छल की एक्स को प्रपोज करते हुए फोटो हुई वायरल, स्मृति मंधाना मामले में जानें 5 लेटेस्ट अपडेट

desk
Last updated: November 26, 2025 9:26 am
By
desk
6 Min Read
Share
6 Min Read
Screenshot 2025 11 26 145441

अब पलाश मुच्छल की एक्स को प्रपोज करते हुए फोटो हुई वायरल, स्मृति मंधाना मामले में जानें 5 लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल अपनी शादी स्थगित होने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, जिसकी हल्दी-संगीत आदि रस्मों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी वाले दिन भी सारी रस्में पूरी की जा रही थीं, लेकिन अचानक स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने पर शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। स्मृति और पलाश के परिवारों ने भी शादी को स्थगित करने का कारण श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने को बताया था, लेकिन पहले पलाश मुच्छल के भी अस्पताल में भर्ती होने और फिर स्मृति समेत महिला टीम इंडिया की उनकी साथियों के भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से शादी से जुड़े फोटो-वीडियोज डिलीट करने से कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस मामले में 5 लेटेस्ट अपडेट क्या सामने आए हैं।

स्मृति के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, शादी पर चर्चा नहीं

स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अब सही बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनिवास को सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल से मंगलवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा था। डिस्चार्ज होने के बाद श्रीनिवास घर लौट आए हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक स्मृति या पलाश के परिवारों की तरफ से शादी की नई तारीख को लेकर कोई बात नहीं की गई है।

READ MORE-  फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के वार्ड से सामने आया वीडियो, इस हाल में आईं नजर

पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल

इस बीच पलाश मुच्छल की कुछ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इनमें पलाश अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दिखाए दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस गर्लफ्रेंड का नाम बिरवा शाह बताया है, जो एक प्लास्टिक सर्जन बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटोज साल 2017 के हैं, जिनमें एक फोटो में पलाश घुटनों पर बैठकर अपनी एक्स को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। यह फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, जिससे लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि सिंगर स्मृति मंधाना से पहले भी अपनी एक्स के साथ सगाई कर चुके हैं। हालांकि NBT इन फोटोज की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस वायरल फोटो की तरह ही पलाश ने स्मृति को भी डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

READ MORE-  लाइलाज बीमारी की वजह से घुट-घुटकर रोती है जोर-जोर से हंसने वाली अर्चना पूरन सिंह, बेटे का छलका दर्द

क्या स्मृति ने पलाश को कर दिया है अनफॉलो?

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से जुड़े फोटोज-वीडियोज डिलीट करन के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इससे जुड़े स्क्रीन शॉट्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि TOI Sports की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सारे दावे गलत हैं। स्मृति मंधाना अब भी इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल को फॉलो कर रही हैं।

कौन हैं मैरी डि’कोस्टा, जिनसे जोड़ा जा रहा शादी का विवाद

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। इनमें एक दावा यह भी था कि शादी में आई कोरियोग्राफर के साथ किसी तरह के विवाद के कारण सारी घटना हुई है। हालांकि NBT Online इन दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन इन दावों का केंद्र बनीं कोरियोग्राफर मैरी डि’कोस्टा कौन है? ये जानकारी लेने की कोशिश की गई है। Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी के बारे में पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। केवल इतना पता लगा है कि वह कोरियोग्राफर हैं, जो शादी समारोह से जुड़े डांस आयटम्स की निगरानी कर रही थीं। उनके और पलाश के बीच ‘फर्ल्टिंग’ वाली व्हाट्सऐप चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

READ MORE-  जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे, एक ने ही इस एक्टर से शादी

स्मृति ने KBC के स्पेशल एपिसोड से भी बनाई दूरी?

स्मृति मंधाना की इस पूरे विवाद के बाद कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के स्पेशल एपिसोड से भी दूरी बनाने की खबर है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए स्पेशल एपिसोड लाया जा रहा है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत टीम की कई प्लेयर्स मौजूद रहेंगी। न्यूज 18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मृति मंधाना का नाम इस एपिसोड में मौजूद रहने वाली प्लेयर्स में नहीं है, जबकि वे टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। माना जा रहा है कि स्मृति ने खुद ही इस एपिसोड से अपना नाम वापस लिया है। हालांकि इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

You Might Also Like

फ्रेंड्स रोटी खा लो…आमिर खान बनने के बाद सुनील ग्रोवर ने संभाला चूल्हा चौका, बनाईं गोल-गोल रोटियां

लाइलाज बीमारी की वजह से घुट-घुटकर रोती है जोर-जोर से हंसने वाली अर्चना पूरन सिंह, बेटे का छलका दर्द

अमिताभ बच्चन की विरासत आगे नहीं बढ़ाएंगे नाती अगस्त्य नंदा, कहा- ‘बच्चन मेरी लीगेसी नहीं, मेरा सरनेम नंदा है…’

महाकुंभ मेले वाली मोनालिसा का दूसरा गाना रिलीज, ‘दिल जानिया’ में खूबसूरती देख कायल हुए लोग

फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के वार्ड से सामने आया वीडियो, इस हाल में आईं नजर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Previous Article Screenshot 2025 11 26 145156 शुभांगी अत्रे ने 10 साल बाद छोड़ा ‘भाभीजी घर पर हैं’, मेकर्स से हुईं नाराज? शो में लौटेंगी शिल्पा शिंदे
Next Article Screenshot 2025 11 26 145829 टीम इंडिया की दुर्गति, सबसे बड़ी हार के साथ क्लीन स्वीप हुई टीम, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद रचा इतिहास

Stay Connected

500Like
5kFollow
700Subscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
- Advertisement -

Latest News

hghf
राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवरस्पीडिंग से दो बाइकों की टक्कर, ASP–SDOP ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 7.00.47 PM
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राइस मिलर्स की ली बैठक, धान उठाव और मिलिंग में पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.58.09 PM
जांजगीर: महिला से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.52.14 PM
जांजगीर-चांपा: पीएम आवास योजना और मनरेगा कार्यों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
Chhattisgarh News Janjgir-Champa

You Might Also Like

tgiks 2
Entertainment

नेटफ्लिक्स से करोड़ों चार्ज करते हैं कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक भी लेते हैं मोटी फीस

January 8, 2026
Screenshot 2026 01 07 191226
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ के गाने पर बुरी तरह ट्रोल हुए वरुण धवन, फजीहत के बाद एक्टर का पोस्ट आया सामने

January 7, 2026
Screenshot 2026 01 04 175040
Entertainment

जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे, एक ने ही इस एक्टर से शादी

January 4, 2026
Screenshot 2026 01 03 185541
Entertainment

‘देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अगले दौर में मिलूंगा’, KBC 17 फिनाले के बाद इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, बयां किए जज्बात

January 3, 2026
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Find Us on Socials

© CG VOICE — All Rights Reserved | Developed by TECHXOS Digital Agency ® 🚀

  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Terms of Service
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?