सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सफेद बाल हो जाएंगे जड़ से काले; पड़ोस वाली आंटी ने बताया बनाने का सही तरीका
आजकल के खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर कलर्स और केमिकल वाले डाइज बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुँचाते हैं. ऐसे में दादी-नानी के जमाने का यह देसी नुस्खा आपके बेहद काम आ सकता है. हाल ही में फेमस ब्लॉगर पूनम देवनानी ने एक डीआईवाई रेसिपी बताई जिसे आप किचन में 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं और बालों की हर समस्याओं की छुट्टी कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि किस तरह आप सरसों के तेल (Mustard Oil) में दो सिंपल सी चीजों को मिलाकर एक ऐसा तेल बना सकते हैं जिसे लगाने से न केवल सफेद बाल काले होते हैं, बल्कि बालों की चमक और मजबूती भी बढ़ती है.
नुस्खा बनाने के लिए सामग्री
सरसों का कच्ची घानी तेल: 1/4 कप
हल्दी पाउडर: 2 बड़े चम्मच
विटामिन ई (Vitamin E) कैप्सूल: 2 नग
लोहे का तवा/कढ़ाई: (आयरन कंटेंट के लिए जरूरी)
बनाने की विधि
1. लोहे के तवे का इस्तेमाल: सबसे पहले गैस पर एक लोहे का तवा या छोटी कढ़ाई रखें. लोहे के बर्तन में तेल पकाने से बालों को एक्स्ट्रा पोषण मिलता है जो नेचुरल ब्लैक कलर बनाए रखने में मदद करता है.
2. तेल और हल्दी का मिश्रण: तवे पर एक चौथाई कप सरसों का तेल डालें. अब गैस की आंच बिल्कुल कम (Low Flame) कर दें और इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं.
3. काला होने तक पकाएं: हल्दी को तेल के साथ तब तक पकने दें जब तक कि उसका रंग गहरा काला न हो जाए. ध्यान रहे कि आंच तेज न करें, वरना तेल जल सकता है. जब हल्दी पूरी तरह काली पड़ जाए, तो गैस बंद कर दें.
4. ठंडा करके छानें: मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक बारीक छननी या सूती कपड़े की मदद से तेल को छानकर एक कांच की शीशी में निकाल लें.
5. विटामिन ई का तड़का: अब इस तैयार तेल में विटामिन ई के 2 कैप्सूल काट कर उसका जेल मिला दें. विटामिन ई स्कैल्प को रिपेयर करने और बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का काम करता है.
इस्तेमाल करने का सही तरीका :
- इस तेल को हफ्ते में कम से कम एक रात अपने बालों की जड़ों (Roots) में अच्छी तरह लगाएं.
- उंगलियों से हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मालिश करें.
- पूरी रात तेल को लगा रहने दें और अगली सुबह किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों मे आपके सफेद बाल काले और घने होने लगेंगे. यही नहीं, बुढापे तक आपके सिर के बाल हेल्दी मजबूत रहेंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. CGVOICENEWS इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
