रायपुर जा रहे मितानिन को रोका तो मितानिनो ने नेशनल हाईवे में बैठकर चक्का जाम किया
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मितानिनो ने नेशनल हाईवे में बैठकर चक्का जाम किया। नेशनल हाईवे पर बैठी मितानिन अपनी 3 सूत्रीय मांग को लेकर मितानिन अड़े रहे। रायपुर जा रहे मितानिन को रोका तो सड़क पर है भोजन किया। कई घण्टे सड़क जाम रहा। पुलिस ने लगे जाम को सुदृन करवाने के लिए मितानिनों को बलपूर्वक सड़क हटाया। पुलिस और मितानिन के बीच झूमझटकी हुई। रायपुर प्रदर्शन करने जा रहे थे मितानिन।

दरअसल धमतरी जिले के मितानिन संघ अपनी मांगो को लेकर राजधानी जा रहे थे। इस दौरान जिले के अलग अलग क्षेत्रो में मितानिनों को जाने से रोक दिया जिसके बाद मितानिनो ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर मितानिनो ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस दौरान धमतरी जिले की नहीं बल्कि बस्तर क्षेत्र के मितानिनों को भी धमतरी में रोका गया था जिसके पास धमतरी और बस्तर क्षेत्र के मितानिन संघ एक साथ नेशनल हाईवे पर बैठ गए इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीर नजर आए जिसमें मिटाने सड़क में ही बैठकर भोजन किया। और कहने लगे कि वह रायपुर जा रहे थे रोकने पर वह सड़क पर बैठ गया भूख लगने के कारण सड़क में बैठकर वह भोजन कर रहे हैं। मांगों को लेकर रायपुर के टूटा मैदान में जा रहे थे तभी पुलिस ने उनको रोक लिया। नेशनल हाईवे में काफी संख्या में मितानिन चक्का जाम करने से रायपुर और बस्तर रोड में भारी भरकम भीड़ लग गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके कारण आना जाना बंद हो गया।


मितानिनों ने कहा गुरुवार को रायपुर के तूता मैदान में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाना था। और रैली निकालकर सीएम हाउस पहुंच कर शांति पूर्वक ज्ञापन सौपना था। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह रास्ता रोककर मितानिनों को रोका गया।और उनके मंजिल तक पहुंचने नहीं दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उनके साथ घोर अपमान किया है।और कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा गलत कर रहे हैं। मितानिनों ने कहा कि चुनाव के समय उनके द्वारा घोषणा किया गया था। जिनको याद दिलाने के लिए प्रदर्शन किया जाना था। उनके द्वारा सौ दिन के अंदर एनएचएम सिविलियन करेंगे कहा गया था। इसके बाद भी आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि मितानिनों को नियमिति करण किया जाए,50% वृद्धि किया जाए, साथ ही ठेका प्रथा को बंद किया जाए। कुछ मितानिनों ने बताया कि सरकार के द्वारा घोषणा किया गया था जिसके लिए वह रायपुर जा रहे थे और नहीं जान दिए तो वह सड़क पर ही भोजन कर रहे हैं।बताया कि वहां सुबह से निकले हुए थे। जिसके बाद उनको जगह-जगह रोका गया और धमतरी संबलपुर के पास सभी मितानिन को रोका गया तो उनके द्वारा चक्का जाम किया।



