Secl कोयला खदान में 170 फिट नीचे गिरने से मजदूर की मौत,कोयला चोरी करने गया हुआ था मृतक,मानिकपुर चौकी पुलिस जांच में जुटी,secl में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल मानिकपुर खदान में 170 फिट नीचे गहराई खदान में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जहां इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दिए गए और मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि मानिकपुर खदान से लगे कुदारी गांव निवासी 42वर्षीय भगत कुमार मरावी बुधवार की दोपहर कोयला चोरी करने खदान गया हुआ था इस दौरान खदान से कोयला चोरी करते समय लगभग 170 फीट नीचे गहराई में सिर के बल गिर गया जहां उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी भगत घर नहीं पहुंचा तब गांव वाले और परिजन उसकी तलाश में जुट गए गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खदान उसे ढूंढने के लिए गए तब शव नीचे गिरा हुआ दिखा और इसकी सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर तत्काल मौके पर पहुंच कारवाही शुरू किया।जहां काफी मशक्कत के बाद शव को किसी तरह रेस्क्यू कर बरामद कर उसे एंबुलेंस पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से विकलांग है वही उसे मिर्गी की बीमारी थी उसके दो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है और परिवार का इकलौता कमाउ भगत कुमार मरावी था।
Secl मानिकपुर खदान से लगे रापाखरा,कुदरी,ढेलवाडीह,दादरमानिकपुर,भिलाई खुर्द,सीतामणी,इमलीडुग्गू कई गांव और शहर से लगे बस्ती है जहां से कोयले की चोरी की जाती है। और उसे कोयले को छोटे-छोटे होटल ढाबा और बस्ती में बेचते हैं। इन सब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि secl सुरक्षा पर तैनात कर्मचारी कितने सजग और तैनात है।
सबसे ज्यादा कोयले की सप्लाई कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्रीयो में की जा रहा है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया घटना सामने आई है जहा परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्यवाही कि जा रहा है।



