जांजगीर चांपा में पानी की किल्लत:- दो अलग अलग मामलों में पानी भरने का वीडियो आया सामने….जांजगीर चांपा जिले पानी की समस्या को लेकर दो मामले सामने आए है। जिसमें बलौदा क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय करमा में बच्चों से पानी भरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही दूसरी जगह छात्रावास में 3 दिनों से बोर खराब पड़ा हुआ है जिससे छात्राओं को दूर से पानी ढोने का विडियो सामने आया है। जिले के अधिकारियों की अनदेखी लगातार जारी है।
पहली घटना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करमा शासकीय प्राथमिक शाला की जहां स्कूल परिसर में लगे बोरिंग से पानी भरकर छात्र छात्राओं को तेज गर्मी में पौधों पर पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वही दूसरी घटना बिर्रा की जहां अनुचित छात्रावास में 3 दिनों ने बोर खराब पड़ा हुआ जिसे छात्राओं को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दूर से बाल्टियों में पानी भरकर ले जाते वीडियो सामने आया है। लगातार जांजगीर चांपा जिले में ऐसी घटनाएं हो रही है मगर कोई अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।



