Janjgir champa News सड़क हादसों का दौरा दो बाइक में आमने सामने टक्कर,112 की टीम ने पहुँचाया अस्पताल…
Janjgir champa News जिले के नवागढ़ क्षेत्र में खैरताल पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Janjgir champa News मिली जानकारी के अनुसार खैरताल पेट्रोल पंप के पास दो वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जोहनलाल केवट और दुकालू केवट घायल हो गए।
Janjgir champa News दुर्घटना में जोहनलाल केवट के आंख और पैर में चोट आई है, जबकि दुकालू केवट के जांघ में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षक 844 शिव प्रसाद, चालक संतोष दास महंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया।फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही



