Janjgir champa News -राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, दुकान मालिक के बेटे की जलकर मौत ,लाखों का नुकसान….
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में दुकान मालिक का बेटा राजकुमार दुकान के अंदर फंस गया, जिसकी जलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का जला हुआ शव मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान दो मंजिला थी और तीसरी मंजिल पर निवास होने के कारण युवक सामान बचाने के लिए ऊपर रुक गया था। आग की लपटें तेज होने पर वह घर के अंदर शटर बंद कर घुस गया, लेकिन बाहर नहीं निकल सका।



