Janjgir champa News:-निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का अवलोकन, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश…..
जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीवनदीप समिति के स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण में नवनिर्मित ओपीडी हॉल, नवीन ओटी अतिरिक्त कक्ष, मर्चुरी का जीर्णोद्धार व शेड निर्माण, सामूहिक शौचालय, पेइंग वार्ड, अटल समरसता भवन के सामने नवीन गार्डन, नवीन स्थानांतरित पोषण पुनर्वास केंद्र, आपातकालीन, प्रसव, नेत्र, आर्थो, मेजर एवं माइनर ओटी, सीसीएचबी द्वारा निर्मित लिफ्ट, तथा 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक (CCHB) के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मरीजों से लिया फीडबैक, व्यवस्थाओं की समीक्षा
कलेक्टर ने ओपीडी, आईसीयू एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने ओपीडी, सर्जरी तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय को नवीन मेडिकल कॉलेज में उन्नयन से संबंधित प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी, कार्य में गुणवत्ता और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान व संसाधनों पर जोर
कलेक्टर ने मरीजों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग एवं इनहेंसमेंट सुनिश्चित करने तथा दवा व अन्य सामग्री की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मानव संसाधन एवं उपकरणों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया।



