Cg News accident:-तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत…
बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान बरर गांव निवासी केवल पेंद्रो (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील….
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही और तेज गति के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहे हैं।



