Janjgir champa News – नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला,घायल का बिलासपुर में इलाज जारी जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जार्वे में दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हुआ है जिसे एक नाबालिग लड़के ने दूसरे नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला किया है जिसमें गले और पीट पर गंभीर चोट के निशान है जिसे पूछे के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। जहां डेढ़ माह पहले क्रिकेट मैच के दौरान हारे हुए पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ है। घटना के बाद आरोपी नाबालिग लड़का फरार हो गया।
थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि घटना गुरुवार की रात करीबन 8 बजे की है। नाबालिग लड़का (A)और नाबालिग लड़का (B)के बीच विवाद हुआ कि डेढ़ माह पहले पैसे लगाकर क्रिकेट मैच खेला गया था। जिसमें नाबालिग लड़का (A) हार गया था उसकी मैच के बचे दो से तीनों सौ रुपए को नाबालिग लड़का ( B) मंगाने लगा। नाबालिग लड़का (A) से पैसे नहीं देने पर नाबालिग लड़का ( B) ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से पीछे से हमला किया है जिससे नाबालिग लड़का (A) के पीट और गले के पास गंभीर चोट आई है। घायल का इलाज बिलासपुर में चल रहा है मामले में अपराध दर्ज किया गया है और नाबालिग लड़के की तलाश जारी है।



