Janjgir champa News – एसीबी ट्रैप 35 हजार की घूस लेते पकड़े गए अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव क्या था मामला विस्तार से खबर…
जांजगीर-चांपा।
पामगढ़ तहसील कार्यालय में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों पर चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी से घूस मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर आज कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान पामगढ़ तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
एसीबी द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों की जांच और अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में देर तक हलचल बनी रही।



