जांजगीर चांपा हाई स्कूल मैदान में 10 बजे के बाद भी नहीं हुआ ग्रैंड गरबा नाइट 3.0बंद तेज आवाज में बजते रहे DJ,,जिला प्रशासन की कार्यवाही में रही उदासीनता,,sdm तहसीलदार बने मुख दर्शक,, पुलिस प्रशासन कार्यवाही में दिखे सुस्
जांजगीर चांपा जिले के हाई स्कूल मैदान जांजगीर में ग्रैंड गरबा नाइट 3.0 का आयोजन किया गया था। जिसमें सेलिब्रिटी अदा शर्मा शामिल हुई।
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़िया सबले , बढ़िया से संबोधन किया। वही छत्तीसगढ़ी में बने रिल्स का लोगो ने खूब सहारा है।
अब बताते है कि क्या क्या हुआ है,,दोपहर करीबन 1 से 1.30 बजे के बीच जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आयोजित हुए गरबा नाइट 3.0 के स्थल हाई स्कूल मैदान का निरीक्षण किया था। और आयोजन समिति को साफ शब्दों में कहा था कि रात 10 बजे तक का परमिशन है उसके बाद बंद करना होगा।
मगर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश का जस्ट उल्टा किया गया,, कार्यक्रम तो समय पर चालू था मगर सेलिब्रिटी लेट होने से कार्यक्रम में देरी हुई। जिसके कारण 11 बजे तक डीजे बजाया गया जोकि नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।
इस कार्यक्रम में स्वयं जांजगीर SDM साहब मौजूद थे राजस्व विभाग के तहसीलदार नायब तहसीलदार होने के बावजूद DJ को बंद नहीं कराया गया,,,कही न कही घोर लापरवाही सामने आई है।
आपको यह भी बता दे कि जब किसी के घर शादी या अन्य कार्यक्रम होते है तो DJ वालों 10 बजे रात तक बजाने का परमिशन मिलता है यदि उससे अधिक समय हो जाने पर पुलिस प्रशासन कार्यवाही कर DJ को जब्ती बनाते है और कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसके ऊपर कार्यवाही करते है। मगर ग्रैंड गरबा नाइट 3.0 में पुलिस भी कार्यवाही से बचते नजर आई,न तो DJ बंद हुआ न ही DJ को जब्त किया गया।
जब 10 बजे रात की परमिशन को लेकर मौके पर मौजूद SDM से पत्रकारों ने पूछा तो कैमरे से अपना मुंह छिपाते नजर आए और कार्यक्रम वाली जगह से भागते हुए कैमरे में कैद हो गए,,किसी प्रकार का जवाब उनके द्वारा नहीं दिया गया है।
हाई स्कूल मैदान को CMO ने चढ़ाया किराए पर ..
जब फोन के माध्यम से नगर पालिका जांजगीर CMO से पूछा गया कि किस मानक पर यह किराए पर दिया गया है तो नगर पालिका जांजगीर CMO कहते रहे कल आना ऑफिस में फाइल देख कर बता पाऊंगा। जब नगर पालिका जांजगीर के CMO को यह भी पता नहीं कि कैसे किसी कार्यक्रम को आयोजन की परमिशन दी जाती है क्या प्रोटोकॉल रहता है यह साफ दर्शाता है कि नगर पालिका जांजगीर CMO को कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।



