जांजगीर चांपा जिले के प्राचार्य की हत्या का खुलासा:- 300 सीसीटीवी कैमरे चेक के बाद पकड़ा गया आरोपी, आरोपी के साथ मृतक ने किया गलत काम…..

प्राचार्य की हत्या का खुलासा:- 300 सीसीटीवी कैमरे चेक के बाद पकड़ा गया आरोपी, आरोपी के साथ मृतक ने किया गलत काम…..
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा के डोगरी गांव में पदस्थ प्राचार्य मनोज कुमार चंद्राकर की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की थी। जिसमें शव 2 दिन पुराना था,वही अर्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ा मिला था।
घटना की समय टू समय जानकारी……
बिलासपुर जिले के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान नबर 39 में प्राचार्य मनोज कुमार चंद्राकर की 26 दिसंबर को संदिग्ध अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ शव मिलता है। जिसकी हत्या घर से भागे युवक ने की है और अपने दोस्त को रायपुर में हत्या की जानकारी देकर अन्य राज्य भागने की फिराक में था।
आरोपी युवक ने पुलिस को बताई हत्या की कहानी…
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए शहर में लगे 300 सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली तब जाकर एक व्यक्ति संदेह के दायरे में आ जोकि घटना वाली रात को वह मृतका मनोज कुमार चंद्राकर के घर से मोटर साइकिल को लेकर निकलता दिखा था। तब पुलिस को आरोपी युवक हरीश पैकरा को डोंगरगढ़ से पकड़ा गया।
पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक मनोज कुमार चंद्राकर से उसकी मुकलत 23 दिसंबर को बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में हुआ और घर में कुछ कम नहीं करता है इसका तना देने पर घर से बाहर आ गया है। इस बात को मृतक मनोज को बताई। जिसके बाद मृतक मनोज ने अपने साथ चलने की बात कही,मगर मैने जाने से मन कर दिया और मृतक में मोबाइल नंबर लिए। जिसके कुछ दिन बाद फोन कर पूछने पर बताया कि वह रेलवे स्टेशन में है जिसके बाद उसे मिलने चला गया और चिकन दारू पार्टी करने के बात कहते हुए लेकर चल गया। इस दौरान आरोपी युवक हरीश पैकरा को खूब दारू पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। उस समय आरोपी युवक नशे की हालत में कुछ कर नहीं सका,जब नशा उतरा तो उसके साथ हुए अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर गुस्से में आकर किचन में रखे लोहे के तवा को लेकर सिर पर हमला कर दिया जिसके बाद वह से भाग निकला था।
मृतक ने परिजनों को बैंक में काम होने की दी थी जानकारी…
मृतक प्राचार्य मनोज कुमार चंद्राकर जोकि मूल रूप से बिरगहनी गांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार के पत्नी और बच्चों को 19 दिसंबर को घर छोड़ा जिसके कुछ दिन बाद यानी 22 दिसंबर को बैंक में जरूरी काम होने की जानकारी देकर शाम को अकेले लौटा था। वही 24 दिसंबर को लास्ट समय पड़ोसियों ने देखा था। वही घर के परिजनों से 24 को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी जिसके बाद बंद आ रहा था। इस पर परिजनों को शक होने पर 26 दिसंबर को बिलासपुर जिले के हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी पहुंचे तो देखा कि मनोज कुमार चंद्राकर मृत अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था।
बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटा में अंधे हत्या की गुत्थी सुलझा ली और एक आरोपी युवक हरीश पैकरा 24 वर्ष निवासी खम्हारडीह थाना लवन जिला बलौदा बाजार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।