Press "Enter" to skip to content

इस वजह से मासूम बालक की हुई मौत:- घर के कमरे सो रहा था,अपनी मां को दी थी आवाज…..

  1. डोमी सांप के काटने से मासूम किशोर की मौत:- घर के कमरे सो रहा था,अपनी मां को सांप काटने की दी जानकारी

जांजगीर चांपा जिले में घर के कमरे के खाट में सो रहे मासूम किशोर विजय कश्यप 10 वर्ष को डोमी नमक जहीरले सांप के काटने से मौत हुई है। सांप की काटने की जानकारी अपनी मां को दी थी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र चोरभटी गांव की है।

मिली जानकारी अनुसार, पिता देव कुमार कश्यप ने बताया की बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस बीच रात्रि करीबन 12 बजे विजय ने अपनी मां को आवाज लगाकर उठाया और कहा की उसे सांप ने काटा है। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे।

READ MORE-  वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब के 3 युवाओं ने रायपुर में आयोतित कार्यक्रम में जीते मेडल, रोशन किया जांजगीर चांपा जिले का नाम....

अस्पताल में जब डॉक्टर ने जांच किया तो उसे मृत घोषित किया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह से जहरीला डोमी नामक सांप को खोज निकाला और डंडे से पीटकर मार डाला।

घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर आज मंगलवार की सुबह पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

More from जांजगीर-चांपाMore posts in जांजगीर-चांपा »