माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल अधिकार मित्र को किया सम्मानित –
आम जनता को विधिक सहायता व कानूनी जानकारी दिए जाने के उत्कृष्ट कार्य पर उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के द्वारा जांजगीर चांपा के अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को सम्मानित किया गया। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को यह सम्मान वर्ष 2023,2024 व 2025 को नेशनल लोक अदालत में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण होता है। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पिछले तीन वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में पांच हजार से ऊपर लोगों को निशुल्क सलाह व सहायता एवं नेशनल लोक अदालत में तीन हजार से अधिक गरीब पक्षकारों को कानूनी सलाह दे चुके हैं साथ ही लगातार सभी विभागों से समन्वय कर आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने में हमेशा अपना सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



