पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल क्षेत्र व प्रदेश के दौरे पर रहेंगे…
छ. ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल आज दिनांक 5 मार्च को भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के साथ जांजगीर में चर्चा करेंगे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के समय जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में उपस्थित रहेंगे, वे दोप. को ग्राम धुरकोट में आयोजित गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। तदोपरांत वे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम उच्चभट्ठी व रायगढ़ जाएंगे। दिनांक 6 मार्च को नवागढ़ जायेंगे, तदोपरांत इसी दिन वे रायपुर जाकर बस्तर जाएंगे। दिनांक 7 मार्च को जगदलपुर बस्तर नगर निगम में सभापति के चुनाव में पर्यवेक्ष के रूप उपस्थित रहेंगे एवं भाजपा पार्षद की बैठक लेंगे। वे जगदलपुर से वापस रायपुर आकर कवर्धा जाएंगे। कवर्धा में 8 मार्च को जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के होने वाले चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा भाजपा के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक लेंगे। वे कवर्धा से जांजगीर आयेंगे जांजगीर में 9 मार्च को होने वाले जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल 10 मार्च को प्रातः नवागढ़ जायेंगे। दिनांक 11 एवं 12 मार्च को जांजगीर चांपा क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।