43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कल
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप महिला पुरुष 2025-26 जोकि 11 से 14 गाछी बोली हैदराबाद में आयोजित होनी है इसके हेतु फाइनल सिलेक्शन ट्रायल कल दिनांक 08/01/ 2026 को जांजगीर के खोखरा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में रखा गया है नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए यह बताया कि नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में यह प्रतियोगिता दिनांक 6 एवं 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरुष वर्ग में 16 एवं महिला वर्ग में 12 टीमों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता के पश्चात प्रदेश भर के 15 पुरुष एवं 16 महिला खिलाड़ियों का 21 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कोचिंग कैंप जांजगीर-चांपा स्थित खोखरा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया गया था कैंप के पश्चात खिलाड़ियों का फाइनल सिलेक्शन ट्रायल 8 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोखरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रखा गया है इस फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट जिसमें उनके खेल के आधार,यो-यो टेस्ट, शटल रन, 1500 मीटर रनिंग एवं 40 मीटर की स्प्रिंट जिसका खिलाड़ियों को अपना ट्रायल में परफॉर्मेंस देना होगा परफॉर्मेंस के आधार पर छत्तीसगढ़ की फाइनल 12-12 खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।



