पत्नी की शराब पीने की आदत से तंग आकर एक पति ने उसकी हत्या कर दी
कोण्डागांव, 11 सितम्बर 2025। पत्नी की शराब पीने की आदत से तंग आकर एक पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों बाद कोण्डागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला ग्राम धनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेम नेताम (26 वर्ष), पिता सुखराम नेताम, जाति मुरिया, निवासी ग्राम धनपुर ने 09 सितम्बर की रात अपनी पत्नी रजबती नेताम की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सन्तुराम कोर्राम, मृतका के पिता, ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी रजबती का विवाह प्रेम नेताम से 9 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं और दोनों को शराब पीने की लत थी। घटना वाले दिन प्रेम नेताम काम से घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। उसकी शराब पीने के लिए बार-बार बाहर जाने की आदत से नाराज़ होकर वह उसे खोजने निकला।
पत्नी को मामा के घर छिपते हुए देखकर आरोपी गुस्से से आग-बबूला हो गया और वहीं डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद घर ले जाकर भी उसने रजबती को डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर 11 सितम्बर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्रआर अशोक मरकाम एवं मआर कांतीदेवी नेताम का विशेष योगदान



