प्रेस विज्ञप्ति
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर
दिनांक: 7 नवम्बर, 2025
जांजगीर-चांपा में आयोजित उद्योग आउटरीच बैठक एवं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के उद्योग संघों एवं नियोक्ताओं की उपस्थिति में एक विशेष उद्योग आउटरीच बैठक एवं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) जागरूकता शिविर का आयोजन मेसर्स प्रकाश इंडस्ट्रीज, चंपा (Sunrise हॉल) में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, रायपुर द्वारा की गई। सत्र में उपस्थित नियोक्ताओं एवं उद्योग प्रतिनिधियों को PMVBRY योजना के लाभों तथा ईपीएफओ की डिजिटल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत नए रोजगार सृजन को प्रोत्साहन तथा नियोक्ताओं और कर्मचारियों — दोनों को प्रोत्साहन लाभ प्रदान होंगे/ साथ ही, Employees’ Enrolment Campaign (EEC) के अंतर्गत पूर्व में अपंजीकृत कर्मचारियों को पंजीकृत कर सामाजिक सुरक्षा लाभों के दायरे में लाने की पहल की जा रही है, जिसकी जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
इस अवसर पर कोसा सिल्क, इस्पात, निर्माण एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों एवं नियोक्ताओं की उल्लेखनीय संख्या में सहभागिता रही। बैठक के पश्चात कोसा सिल्क उत्पादन इकाई का भ्रमण कर श्रमिकों को भविष्य निधि से संबंधित जानकारी दी गई तथा उत्पादन प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को जाना गया।
यह आयोजन उद्योग जगत और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मध्य संपर्क एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।



