कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या:- पुलिस से हाथ जोड़कर जल्द कार्यवाही की मांग..क्या है हत्या का कारण देखे पूरी खबर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।
घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। देर रात 12.30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मले के दौरान उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला अवैध खनन से जुड़ा बताया जा रहा है।
मृतक युवक की बहन व प्रत्यक्षदर्शी प्रेरणा कश्यप ने बताया, 3 युवक आए और उसके भाई आयुष को पहले गोली मारी। फिर उसके 16 साल के छोटे भाई को गोली मारी। तीनों बदमाश, नकाब में गाछी लगा रखे थे। वारदात के बाद 3 मोबाइल और कुछ चिल्हर नोट ले गए हैं. उसने बताया है, हफ्ते भर पहले 3 युवक, उसके भाई आयुष के बारे में पूछते आए थे।
मृतक युवक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रेत की वजह से यह गोलीबारी व हत्या की वारदात हुई है, क्योंकि उसका 19 साल का बेटा आयुष, रेत का काम करता था उसने अभी हाइवा, जेसीबी लिया था और रेत के कार्य में लगा था।
करही गांव, घटनास्थल पर प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, साइबर और फोरेंसिंक टीम पहुंची। घर में लगे CCTV की जांच के साथ अन्य क्षेत्रों में लगे CCTV की जांच पुलिस कर रही है, वहीं अलग-अलग मार्ग पर नाकेबंदी की गई है. कॉल डिटेल से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि कश्यप परिवार में गोली चली है। कांग्रेस नेताओं समेलाल कश्यप सीमेंट- रेत का काम करते है। सामान्य परिवार के लोग है इसी क्या घटना थी कि तीन नकाब पोस घर में घुसकर जो भी सामने आया उसे गोली मारी जिसमें आयुष कश्यप की मौत हुई और आशुतोष कश्यप घायल हुआ है।
घटना सुनने के बाद अचंभित लगा कि हमारे जिले में भी गोली चल रही है यह व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर यह घटना होई है कि कैसे यह कैसे आगे बढ़ रहा है। शासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब हसदेव नदी और महानदी के रेत घाटों की नीलामी हो चुकी है तो उन्हें क्यों नहीं दिया जा रहा है। समय पर नहीं देने के कारण ही सभी लोग नदी से रेत निकालने में लगे है। जिसके कारण यह घटना हो रही है। जब अपने क्षेत्र के दौरे पर था तो 10 से अधिक हाईवा रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे थे जोकि गांव के रोड को भी खराब कर रहे है। प्रशासन को सब जानकारी है खनिज अधिकारी को भी सूचना है मगर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। शिकायत करते हुए थक चुके हैं मगर इनके कानो में जू तक नहीं पड़ रहा है आंख बंद किए हुए है जिससे अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जांजगीर चांपा , सक्ति में खनिज अधिकारी के संरक्षण पर चलने का आरोप लगाया है। यही नहीं नवापारा, पीथमपुर में भी गोली चलने की बात सामने आई थी। छत्तीसगढ़ सरकार से मांग रखी कि जल्द से जल्द रेत घाट को जिन्हें नीलामी मिला हैं उन्हें सौंप दे जिससे सरकार को राजस्व मिलेगा। नहीं तो अवैध उत्खनन से करोड़ों रुपए का नुकसान सहना पड़ेगा।

मृतक युवक के पिता समेलाल कश्यप ने पुलिस विभाग से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि जिनके ऊपर संदेह जो गाड़ी को रोकवाने का प्रयास घर के आस पास उनके आदमी की घूमने की जानकारी दी और जल्दी से जल्द बेटे के हत्यारे तीनों को पकड़ कर उचित कार्यवाही करे। रोते पिता ने बताया कि 18 साल हुआ है काम मत कर मेरा तबियत खराब होने पर उसने घर की जिम्मेदारी निभाई और काम में लग गया अपने छोटे भाई को पढ़ाने के लिए बिलासपुर भेजा।



