कांग्रेस ने मंत्री केदार कश्यप का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग तेज
कोंडागांव। मंत्री केदार कश्यप द्वारा रेस्ट हाउस में अस्वस्थ कर्मचारी को थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने की घटना ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को शाम 4 बजे केदार कश्यप का पुतला दहन किया।
कांग्रेसजनों ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि “यह है भाजपा की कथनी और करनी, जनता सब देख रही है। पार्टी को चाहिए कि ऐसे लोगों से तुरंत इस्तीफा ले और बाहर का रास्ता दिखाए।”
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, पोलिंग बूथ अध्यक्ष, सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया टीम के प्रशिक्षित सदस्य भी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा ने मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



