छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
Breaking News जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर,पिता पुत्री की मौत

जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर,पिता पुत्री की मौत मां गाड़ी से दूर जा गिरी
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमरताल NH 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ठोकर मारी है। जिसमें पिता पुत्री को ट्रेलर वाहन ने कुचला है वही मां दूर जा गिरी जिससे जान बची है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम किया हुआ है घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची है हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र की है।