एक माह से लापता बुजुर्ग दादूराम का पता नहीं लगा पाई बलौदा पुलिस
बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बसहा के रहने वाले व्यक्ति का डेढ माह बाद भी अब तक पता नहीं चला है । बताया जा रहा है कि बलौदा थाना के बसहा गांव में रहने वाले दादूराम पटेल स्वर्गीय जगमोहन पटेल उम्र 58 साल अपने घर से सुबह 8..00 बजे खेत लाइन खार की तरफ जा रहा हूं , कहकर निकले थे और उसके बाद घर वापस नहीं आये । ये घटना 30.7.2025 की है । जब वे शाम होने पर भी वापस नहीं आये तो घरवालों ने उन्हें परिवार, रिश्तेदार में खोजा और पता नहीं चलने पर उनके पुत्र सुभाष पटेल ने बलौदा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन लगभग डेढ़ माह बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं चला है । बुजुर्ग चेक शर्ट और टावेल पहने हुए है और उनका रंग सांवला बताया जा रहा है



