बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने रात्रि नाकाबंदी में 39 यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर की कार्रवाई |
Balodabazar-Bhatapara Police Night Checking

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 21-22 मार्च 2025 की रात्रि में जिले के 9 प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की धरपकड़ की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 व्यक्तियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
खरतोरा नाका, चिखली पुल, शिवरीनारायण महानदी पुल आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने वाहनों व यात्रियों की गहन जांच की।



