बरपाली चौक के पास पुलिस ने की घेराबंदी, चोरी-नकबजनी की तैयारी की आशंका; चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो बड़े धारदार चाकू, लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद किया है। सभी आरोपी ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 में सवार थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी…..
पुलिस के अनुसार, बरपाली चौक के पास कुछ संदिग्धों के हथियार दिखाकर राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ब्रेजा कार सहित चारों संदिग्धों को पकड़ा।
वाहन की तलाशी के दौरान दो बड़े धारदार चाकू, कार के अंदर छिपाकर रखी लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी चोरी या नकबजनी की तैयारी में थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम…….
1. लिहास अली (24 वर्ष), पिता सत्तार अली, निवासी फरहदा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
2. मुकेश यादव (30 वर्ष), पिता विश्राम यादव, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
3. शबान (26 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
4. साबीर खान (24 वर्ष), पिता मनसूद खान, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से चोरी, नकबजनी सहित अन्य अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज……..
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 553/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश शेण्डे, प्रउनि वैभव साहू, सउनि बलवंत धृतलहरे, सउनि बी.पी. खाण्डेकर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।



