रक्षाबंधन पर सांसद कमलेश जांगड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बांधा रक्षा सूत्र
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव वर्तमान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। माँ दंतेश्वरी की असीम कृपा से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के लिए खुशी और संतोष का विषय है।
उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वस्थता प्रदान हो तथा वे पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ पुनः समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल और यशस्वी जीवन की कामना की।



