मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा नगर में हुआ भव्य स्वागत,को-ऑपरेटिव उपाध्यक्ष रजनी साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहे मौजूद
*अकलतरा -* छत्तीसगढ़ सरकार में सहकारिता एवं वन मंत्री केदार कश्यप लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे है इसी क्रम में आज जांजगीर चाम्पा जिले के प्रवास पर थे, इस दौरान उनके अकलतरा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मंत्री केदार कश्यप जांजगीर से सीधे अकलतरा पहुँचे जहां नगर के शास्त्री चौक में उनका भाजपा अकलतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि वर्तमान में केदार कश्यप सहकारिता, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में कार्य देख रहे है।
वही साय सरकार के बनने के पश्चात केदार कश्यप का प्रथम अकलतरा नगर आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला एवं नगर के शास्त्री चौक में को-ऑपरेटिव उपाध्यक्ष रजनी साहू सहित अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर फूल, माला व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात मंत्री केदार कश्यप स्थानीय विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं चर्चा कर केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओ से अपील की।
मंत्री जी के साथ क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, गोवर्धन साहू, राजेश्वर पाटले, प्रदीप सोनी, सुमित प्रताप सिंह, कांति मखीजा, मनोज मिश्रा, दिनेश दास, संतोष भेड़पाल, आयुष शर्मा, उमाकांत भारते, मनीष सिंहसर्वा, गुरुदयाल पाटले, श्यामाचरण, मणिकांत अग्रवाल, आशीष प्रसाद, दिनेश, भारती देवांगन, ओमप्रकाश, सुनीता सिंह, पवन शर्मा, गौरीरानी गुइन, राकेश शर्मा, छोटू कश्यप, मयंक, राज शर्मा,दीपक पटेल, रेशु तिवारी, शंकर गौतम, संतोष दुबे, सत्यभामा वैष्णव, रेणु अग्रवाल, संतोषी, बसंत वाद्यक सहित अकलतरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



