हसौद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर
हसौद, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल हसौद द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प व्यक्त किया।
यात्रा में पूर्व विधायक मालखरौदा निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष द्रोपती कीर्तन चंद्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुटे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा संपूर्णानंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष एससी-एसटी मोर्चा परदेशी खुटे, जिला प्रवक्ता कीर्तन चंद्रा, प्रदेश/जिला मंत्री युवा मोर्चा लोकेश साहू, जिला महामंत्री युवा मोर्चा रितेश साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम जायसवाल, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा सतीश कश्यप, जिला मंत्री किसान मोर्चा नरसिंह साहू एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य देवलाल कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
हसौद मंडल से मंडल अध्यक्ष सत्रुघ्न यादव, जिला/मंडल महामंत्री राजकुमार कश्यप, मंडल महामंत्री जगेश्वर चंद्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. अभिषेक कश्यप, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा साहू, सोशल मीडिया प्रभारी शिवचरण ज्वाला और बीडीसी विजय केसी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में ओगेंद्र पुरी गोस्वामी, राजेश्वरी चंद्रा, जितराम कश्यप, सौरभ शुक्ला, शशि जायसवाल, राजू कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, चलेश्वर साहू, वीरेंद्र जायसवाल, संतोष दास महान, मंतोष केवट, वीरेंद्र रात्रे, धर्मविजय रात्रे, प्रिया जायसवाल, प्रतिमा भारद्वाज, सुशांति कमलेश, गेंद्राम साहू, सेवकराम चंद्रा, उत्तरा कश्यप, सोनाउराम पटेल, गोपाल साहू, घासी साहू, खिकराम साहू, कृष्णा पटेल, नंदू कश्यप, ओमप्रकाश बनियारे, ओमप्रकाश तिवारी और पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



