एसबीआई में कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली। एसबीआई की ओर से समवर्ती लेखा परीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एसबीआई में समवर्ती लेखा परीक्षक के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान नहीं की जाएगी।
इन स्टेप्स से तुरंत करें अप्लाई
एसबीआई में कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। MMGS-III ग्रेड के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 45,000 रुपये, SMGS-IV के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 50,000 रुपये, SMGS-V के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 65,000 रुपये और TEGS-VI के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 80,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।



