सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- किसान सम्मान निधि समस्या को लेकर पुछा सवाल, तो पत्रकार के ऊपर RAEO ने कर दी मुक्के से लगातार वार,, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालय से एक चौंकाने वाली विडियो इन दिनों खुब वायरल हो रहा हैं।जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ( RAEO )प्रवीण पटेल द्वारा मुक्के से लगातार उनसे चेहरे पर वार कर रहे है।वही कार्यलय मे उपस्थित कर्मचारियों ने बीच-बचाव करना भी जरूरी नहीं समझा और मूकदर्शक होकर देखते रहे।

*पीड़ित पत्रकार पोषराम साहू की कथ्य*
पत्रकार से इस विषय में पुछा गया, तो उन्होने बताया की वकील जनक बरेठ अपनी माता जी के किसान सम्मान निधि की राशि से जुड़ी समस्या को लेकर आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे।
जिसमे हम दोनो ने जिला कृषि अधिकारी से भी मुलाकात किए उसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल के पास जाने को कहा, बात मानकर हम दोनो उसके पास गए सरलता से बैठे रहे,फिर क्या गामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल अचानक आग बगुला हो गया, जिससे मेरे ऊपर लगातार मुक्के से वार कर दिए,उसी बीच जिला कृषि अधिकारी भी आए पर उसने स्थिति को शांत कराने के बजाय, डराते हुए कहा इन लोगों को जाने मत देना इनको पुलिस के हवाले करेंगे,जिसके बाद हम दोनों को घंटे बैठाए रखे,ऐसे तैसे कर वहां निकले तब जाके सीटी कोतवाली थाना सारंगढ़ को आवेदन दिया।
*पत्रकार के साथ रहे, जनक बरेठ का कथ्य*
जनक बरेठ ने बताया की मै अपने मां की किसान सम्मान निधि समस्या को लेकर पत्रकार पोषराम साहू दोनो जने कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे थे,जिसमे सब सही चल रहा था,पर अचानक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुस्से से उठे और पत्रकार के ऊपर लगातार वार कर दी,मैने बीच बचाव करना चाहा पर मेरा एक भी नहीं सुना। जनक बरेठ ने यह भी बताया की हम दोनों को घंटो भर बंधक बनाकर बैठाए रखे।
*आसपास व क्षेत्रीय लोगों ने बताया*
क्षेत्रीय व आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि पत्रकार पोषराम साहू भी अन्य पत्रकारों की तरह निष्पक्ष पत्रकार है,जो हमेशा जन मुद्दो को उठाते है,अधिकारियों से चर्चा कर पात्र व्यक्तियों को उनके हक दिलाने का कार्य करता हैं,और ऐसे पत्रकार पर हाथ उठाना यह लोकतंत्र का अवहेलना है,पत्रकार के ऊपर इस तरह का मारपीट करना अधिकारी को शोभा नहीं देता।
*इस मामले को लेकर पत्रकारो में भारी आक्रोश*
स्थानीय व जिले के सभी पत्रकार इस घटना को लेकर नाखुश हैं,कह रहे है किसी भी पत्रकार के ऊपर मारपीट करना सही नही है,इस तरह के अधिकारी के ऊपर कडी कार्यवाही होना चाहिए ताकि देश के चौथे स्तंभ अपनी खबर निष्पक्षता के साथ दिखा सके,और भ्रष्ट अधिकारी जो जनता का हक मारने का कार्य करते हैं,उसकी खबर को उजागर कर सके।



