*मण्डल कांग्रेस हसौद द्वारा मनाया गया भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती*
हसौद – भारत ही नहीं विश्व के गौरव विश्वरत्न शिक्षा संघर्ष सम्मान स्वाभिमान सौहार्द के प्रतीक सिलवान धैर्यवान तेजवान विवेकवान दयावान विश्व के महान विद्वान उच्च कोटि के लेखक ,कानून के रचनाकार भारतीय संविधान के शिल्पकार #बाबा_साहब_डॉ_भीमराव_अंबेडकर_जी के 135 वीं जन्मजयंती के शुभ अवसर पर ओमप्रकाश बर्मन मण्डल अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी हसौद के नेतृत्व में विश्राम गृह हसौद में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र भार्गव प्रदेश सचिव छ.ग. कांग्रेस ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर महान व्यक्तित्व के धनी है। बाबा साहब द्वारा सर्व समाज को समान अधिकार दिलाया गया। कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए सतीश महेश विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया । कमजोर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया । इस अवसर पर भगवानदीन भारद्वाज कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद,सूरज बंजारे कार्य . अध्यक्ष युवा कांग्रेस जैजैपुर, कौशिक चंद्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस हसौद,हरिलाल खटर्जी उपाध्यक्ष हसौद ब्लॉक , आनंद नायक, संजय, दादूराम सोनवानी ,शिव भोला रात्रे, भुपेश मनहर, किशन रात्रें, किशन रत्नाकर, ओमप्रकाश रात्रे, कुंदन लहरें , प्रेम धीरहे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम का आभार संजय कोशले सचिव ब्लॉक कांग्रेस हसौद ने किया।



