राजिम पूल से महानदी में युवती ने लगाई छलांग, कारण अज्ञात होश आने पर पता चलेगी वहज…
छत्तीसगढ़ के महानदी राजिम पुल से युवती ने छलांग लगाई है। देखते ही लोगो ने बचाने नदी पर उतरा फिर अस्पताल में कराया भर्ती।बेहोश युवती का इलाज जारी।पुलिस बोली होश आने के बाद पता चलेगा कारण। राजिम महानदी में एक युवती छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष दर्शियो ने देखा तो तत्काल नदी पर उतर युवती को बाहर निकाल लिया।
घटना के सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवती की शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।पुलिस अभी नाम का खुलासा नहीं कर रही है। नदी में पानी कम होने के कारण युवती को गंभीर चोट आई हुई है।जिसका उपचार राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन…राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने कहा कि युवती बेहोश है,इलाज जारी है,उसके होश में आने के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकेगा।



