Sakti News-हसौद में सड़क दुर्घटना: गलत साइड से ओवरटेक कर रहे बाईक ने ट्रक को मारी टक्कर, मौके पर 1 की मौत, दूसरा घायल
हसौद में गलत साइड से ओवरटेक कर रहे बाईक ने सामने जा रहे ट्रक को ठोक दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई,वहीं दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी। दुर्घटना मेन रोड पर शनिवार की सुबह हुई.
ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने वाला बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना हसौद की है.
सक्ती जिले के हसौद में बाइक सवार की जल्दबाजी ने उसकी जान ले ली. बाइक सवार ने ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश की थी. इसी दौरान वह ट्रक से जा टकराया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में उसके साथ बैठा व्यक्ति घायल हुआ है. हादसा बहुत ही खतरनाक था।जानकारी के अनुसार गलगलाडीह निवासी सुखीराम मानिकपुरी अपने एक साथी के साथ बाईक में सवार होकर हसौद साहू लाॅज के पास पहुंचा था तभी बाईक ने गलत साइड से तेजरफ्तार ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया,वही बाइक सवार एक युवक कि मौके पर ही मौत हो गई वही एक युवक सुखीदास मानिकपुरी घायल हो गया जिसका ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद में भर्ती कराया गया है जिसका ईलाज चल रहा है,वही मौके पर हसौद पुलिस पहुंचकर मार्ग पंचनामा कि कार्यवाही कर रही है ।



