Janjgir champa news रफ्तार का कहर:- तेज रफ्तार पिकअप ने सायकल को मारी जोरदार ठोकर,14 वर्षीय बालक की मौत
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुचीहरदी में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकल को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में 14 वर्षीय बालक आयुष यादव को सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वही पिकअप सड़क किनारे पलट गई जिससे पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गई। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, 14 वर्षीय बालक आयुष यादव जोकि अपने पेट्रोल पंप के पास घर सायकल से जाने के लिए अपने बस्ती के घर से निकला था। तभी सड़क को पार करने के दौरान बलौदा से अकलतरा की ओर आ रही तेज रफ्तार से पिकअप उसे अपनी चपेट में लेते हुई जोरदार ठोकर मारी जिससे वह सायकल सहित सड़क में जा गिरा,इस हादसे में उसे गंभीर रूप से चोट आई जहां घटना स्थल पर ही लहुलूहान हो गया और उसकी मौत हो गई। वही पिकअप वाहन भी सड़क में लहराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गई। चेचिस से पूरा डाल टूट कर बिखर गया। पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे जिन्हें भी चोट आई है।

परिजनों को घटना मौके पर पहुंचे जहां रो रोकर बुरा हाल है बलौदा पुलिस को भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही मृतक 14 वर्षीय बालक आयुष यादव के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।



