Cg News Aropi:-1 लाख के कॉपर वायर सहित दो चोर और दो कबाड़ी गिरफ्तार….
बिलासपुर। एसी से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये कीमत के कॉपर वायर के साथ दो चोरों और दो कबाड़ियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि मंगला चौक स्थित HDFC बैंक के पास एक कार्यालय में लगे एसी का कॉपर वायर चोरी कर लिया गया है।
सूचना के आधार पर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी राहुल गंधर्व और एक अपचारी बालक की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों ने मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, व्यापार विहार और मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस से एसी के कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया कॉपर वायर उन्होंने तारबहार निवासी कबाड़ी कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा और तालापारा निवासी कबाड़ी मोहम्मद याकुब को बेच दिया था। पुलिस ने दोनों कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 173 फीट कॉपर वायर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,700 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी…..
राहुल गंधर्व (22 वर्ष), निवासी टिकरापारा,एक अपचारी बालक,कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा (48 वर्ष), निवासी तारबहार,मोहम्मद याकुब (36 वर्ष), निवासी तालापारा



